Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर ऐसा है, तो बिल्कुल न खाएं लहसुन

हमें फॉलो करें अगर ऐसा है, तो बिल्कुल न खाएं लहसुन
लहसुन का उपयोग स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए दवा के रूप में भी किया जाता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन का प्रयोग हानिकारक भी साबित हो सकता है। अगर यह 5 समस्याएं आपको भी हैं, तो बिल्कुल न करें लहसुन का प्रयोग - 
1 एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है।
2 एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं।
3 अगर आपको निम्न रक्तचाप यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इसके विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में मददगार होगा।
webdunia


4 गर्भास्था में लहसुन खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लहसुन की गर्म प्रकृति होने के कारण यह गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए इससे बचें।
 
5 अगर आप किसी तरह का ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं, तो लहसुन का प्रयोग समस्या का कारण बन सकता है। यह खून को पतला करता है और इन स्थिति में सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग अधिक हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#modiinisrael : 'इजरायल' हमारा दोस्त था, है और रहेगा