Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिर्फ प्रोटीन नहीं, 10 और भी फायदे हैं अंडा खाने के

हमें फॉलो करें सिर्फ प्रोटीन नहीं, 10 और भी फायदे हैं अंडा खाने के
अंडा सिर्फ प्रोटीन का ही स्त्रोत नहीं बल्कि इसके और भी कई बेहतरीन फायदे हैं। अगर आप अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं तो आप पा सकते हैं इसके सेहत और सौंदर्य से भरपूर 10 बेमिसाल फायदे। अगर जानना चाहते हैं, तो जरूर पढ़ि‍ए अंडा खाने के यह 10 फायदे  - 
 

 
1 अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत है।

2  अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है।

webdunia
 
3  अगर मूड खराब हो, तो अंडा आपके लिए मददगार है। क्योंकि इसमें उपस्थि‍त विटामिन बी-12 तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और डिप्रेशन दूर करते हैं। 

4  गर्भावस्था में भी अंडा एक सेहतमंद फूड है। यह गर्भस्थ शि‍शु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए डॉक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं। 
 
webdunia
5  एक शोध के अनुसार अंडे का सेवन करने से मोतियांबिंद का खतरा कम हो जाता है और आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करता हैं।

 वजन को संतुलित रखने में अंडा बहुत मददगार होता है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है, और शरीर को उर्जा मिलती रहती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपकी डाइट कम हो जाती है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। 

webdunia
 
 अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में बदलाव लाता है साथ ही इससे नाखून भी मजबूत होते हैं। 

 त्वचा में कसाव लाने के साथ ही चेहरे की रौनक बढ़ाने में अंडा आपकी मदद कर सकता है। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा की झुर्रि‍यों को कम कर सकते हैं।

webdunia
 
अंडे का प्रयोग एनर्जी बूस्टर के रूप में भी किया जाता है। सुबह के नाश्ते में अंडे का प्रयोग आपको दिनभर उर्जा देता है। इसका अंदरूनी पीला भाग सेहत से भरपूर और उर्जा देने वाला होता है

10  महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए प्रतिदिन अंडे का प्रयोग काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफा भी करता है।
 
webdunia
 

10  महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए प्रतिदिन अंडे का प्रयोग काफी फादेमंद होता है। इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफ भी करता है।
 
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi