Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंखों की सेहत और चमक के लिए 8 टिप्स

हमें फॉलो करें आंखों की सेहत और चमक के लिए 8 टिप्स
आंखें ईश्वर का दिया सबसे अनमोल उपहार है, क्योंकि इसके द्वारा हम दुनिया की हर वह चीज देख सकते हैं, जो हम देखना चाहते हैं। इसलिए आंखों की देखभाल करना हमारा फर्ज है। कभी-कभी हम आंखों के प्रति जरा लापरवाह हो जाते हैं, जो इस नाजुक अंग के लिए सही नहीं है। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी आंखों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।

1 आंखों की सफाई - नियमित तौर पर आंखों की सफाई करने से आप कई समस्याओं को उनसे दूर रख सकते हैं। इसके लिए दिन में दो से तीन बार आंखों को ठंडे पानी से धो लें, ताकि आंखों की गर्मी और हानिकारक तत्व बाहर निकल जाए।

धूप से बचाव - धूप में निकलने के पहले सन ग्लास लगाकर नि‍कलें तो आंखों के लिए बेहतर रहेगा। तेज धूप में आंखों पर दबाव पड़ता है और आंखें कमजोर हो सकती हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों की आंखें तेज धूप में निकलने व दर्द करने लगती हैं।
webdunia
3 गंदगी से बचाव - धूप ही नहीं धूल और हवा में मौजूद हानिकारक कण आंखों में जाकर, दर्द, जलन पैदा करते हैं और आंखे लाल हो जाती हैं। कार्बन के आंखों में जाने से देखने की क्षमता भी कमजोर होती है, और धुंधला दिखाई देने लगता है।

4  भरपूर नींद लें - दिनभर आपके साथ-साथ आपकी आंखें भी जागती हैं। ऐसे में उन्हें भी आराम की जरूरत होती है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेना, आंखों को आराम देता है। इसके अलावा यह आंखों के आसपास सूजन की समस्या को भी दूर करता है और काले घेरे भी।
webdunia
5  टीवी, कंप्यूटर से दूरी - टीवी या कंप्यूटर स्क्रीन से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाए रखना, आंखों के लिए बेहतर होगा। इसके अलावा समय-समय पर ऐसे काम से ब्रेक लेते रहें जो आपको दिनभर कंप्यूटर या लैपटॉप पर करना होता है। इनसे निकलने वाली किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। अधिक समय तक व अंधेरे में टीवी देखना आंखों पर सीधा प्रभाव डालता है।

6 मेडिसिन या कॉस्मेटिक - आंखों की थकान व परेशानियों के लिए डॉक्टर से परामर्श कर समय-समय पर आई ड्रॉप डालते रहें। काले घेरे व सूजन से बचने के लिए सोते समय आंखों के आसपास अंडर आई क्रीम या आई जैल लगाएं।
webdunia
7 आई मसाज - आंखों को रिलैक्स करने का सबसे बेहतर तरीका है, आंखों के चारों ओर नारियल या बादाम के तेल से मसाज करें। ध्यान रहे कि यह मसाज हल्के हाथों से ही की जाए। इन दो तेलों के अलावा आप विटामिन-ई युक्त तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।

8  मेकअप करें साफ - आंखों के आसपास का मेकअप साफ करना कभी न भूलें। यह त्वचा बहुत कोमल और संवेदनशील होती है।
webdunia

इसलिए इस पर केमि‍कल युक्त कॉस्मेटिक अधिक समय तक लगा न रहे। इसके अलावा स्क्रब करते वक्त ध्यान रखें कि आंखों के आसपास गलती से भी स्क्रब न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजीव गांधी के बारे में 10 विशेष बातें जानिए