Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

Food Allergy : बारिश में हो सकती है फूड एलर्जी, अच्छी सेहत के लिए इसे जरूर पढ़ें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Food Allergy Rainy Season
Food Allergy
 
बारिश के दिनों में जब आपका शरीर खाने के प्रति ज्यादा क्रियाशील हो तो उससे फूड एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है, यहां तक कि प्रोटीन युक्त खाना भी कभी-कभी आपके शरीर के लिए नुकसानदेह परिणाम दिखाता है।
 
शरीर के पाचनतंत्र में प्रतिरोधक व्यवस्था होती है,जिसे इम्यूनोग्लोबिन 'ई' कहते हैं। यह शरीर में एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों से लड़ता है।
 
जानिए एलर्जी के लक्षण और बचाव के तरीके
 
सामान्यतः एलर्जी के निम्न लक्षण होते हैं- कोई विशेष खाद्य सामग्री खाते ही खुजली होना, आंखों, होंठों, चेहरे और गले में सूजन का होना, डायरिया, धड़कनों का तेज हो जाना, सांस लेने में तकलीफ का होना यह सब फूड एलर्जी के लक्षण हैं...
 
क्या है बचने के तरीके :
 
* अगर आपको चने से एलर्जी है, तो इसके परिवार में आने वाले सारे अनाजों का सेवन करना छोड़ देना चाहिए।
 
* खाने की चीजों के वैज्ञानिक नाम भी आपको पता होना चाहिए।
 
* जब भी बाहर खाएं उन बातों का ध्यान रखें जिससे आपको एलर्जी है।
 
* हमेशा विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें।
 
* एलर्जी होने के कुछ छुपे हुए कारण भी होते हैं, उन्हें जानने का भी प्रयास करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओणम पर बनाएं ये 5 लाजवाब डिशेज, जिनके बिना अधूरा है यह पर्व