Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोटी को तवे की बजाय गैस की आंच पर सेक रहे हैं, तो जान लें इसके नुकसान

हमें फॉलो करें रोटी को तवे की बजाय गैस की आंच पर सेक रहे हैं, तो जान लें इसके नुकसान
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (17:44 IST)
एक दौर था जबकि घरों में सिगड़ी या चूल्हे पर खाना बनाया जाता था। उसी की आग में रोटियां भी सेंकी जाती थी। फिर घासलेट का स्टोव चलन में आया और अब गैस की टंकी का जमाना है। पहली बार जिसने भी गैस की आंच पर सिंकी हुई रोटी खाई होगी उसे पता होगा कि इसमें कितना गैस का स्वाद रहा होगा। सिगड़ी की आंच पर सेंकी गई रोटी का स्वाद अलग, तवे की रोटी का स्वाद अलग और गैस की आंच पर सेंकी गई रोटी का स्वाद अलग होता है।
 
घर में कई महिलाएं तवे की बजाए गैस की आंच पर रोटियां सेंकती हैं। यानी जब तवे पर थोड़ी बहुत रोटी सिंक जाती है तब उसे फूलाकर सेकने के लिए गैस की आंच का उपयोग किया जाता है क्योंकि इस पर सेंकने के बाद रोटियां कुरकुरी लगती है, लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है।
 
जर्नल एनवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक शोध के अनुसार इस तरीके से रोटी सेंकने से एयर पोल्यूटेंट निकलती है जिसे डब्ल्यूएचओ (WHO) ने हानिकारक बताया है। उन पॉल्यूटेड एयर का नाम कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड बताया गया है जो श्वास और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देते हैं और साथ ही इससे इससे कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
webdunia
दूसरी ओर न्यूट्रिशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित एक अन्य शोध के अनुसार गैस की तेज आंच पर खाना पकाने से कार्सिनोजेनिक पैदा होते हैं जिन्हें शरीर के भीतरी अंगों के लिए सही नहीं माना जाता। उल्लेखनीय है कि गेहूं के आटे में नेचुरल शुगर और प्रोटीन होता है जिसे यदि सीधी आंच पर गर्म करेंगे तो कार्सिनोजेनिक पैदा होता है। इससे पहले 2011 में फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक डॉ. पॉल ब्रेंट द्वारा प्रकाशित रिसर्च में भी यही खुलासा हुआ था।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी के मौसम में कौनसे इत्र का उपयोग करना चाहिए?