Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किस रंग की गाय का दूध पीने से होता है कौनसा फायदा, जानिए

हमें फॉलो करें gaay ka doodh ke fayde
गाय का दूध पीने से शक्ति का संचार होता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हाथ-पांव में जलन होने पर गाय के घी से मालिश करने पर आराम मिलेगा। गाय के दूध से रेडियो एक्टिव विकिरणों से होने वाले रोगों से भी बचा जा सकता है।  गाय का दूध फैटरहित, परंतु शक्तिशाली होता है। उसे पीने से मोटापा नहीं बढ़ता तथा स्त्रियों के प्रदर रोग आदि में लाभ होता है। गाय का दूध व घी अमृत के समान हैं। गाय के दूध का प्रतिदिन सेवन अनेक बीमारियों से दूर रखता है।
 
 
गाय के दूध में कैल्शियम 200 प्रतिशत, फॉस्फोरस 150 प्रतिशत, लौह 20 प्रतिशत, गंधक 50 प्रतिशत, पोटैशियम 50 प्रतिशत, सोडियम 10 प्रतिशत पाए जाते हैं। गाय के दूध में विटामिन C 2 प्रतिशत, विटामिन A (आईक्यू) 174 और विटामिन D 5 प्रतिश होता है। आओ जानते हैं कि किस रंग की गाय का दूध पीने के क्या फायदे हैं।
 
 
1. सफेद रंग की गाय का दूध पाचक होता है, जो शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाता है।
 
2. चितकबरी गाय का दूध पित्त बढ़ाता है, जो शरीर को चंचल बनाता है।
 
3. काले रंग की गाय का दूध मीठा होता है, जो गैस के रोगों को दूर करता है।
 
4. लाल रंग की गाय का दूध रक्त बढ़ाता है, जो शरीर को स्फूर्ति वाला बनाता है।
 
5. पीले रंग की गाय का दूध पित्त को संतुलित करता है, जो शरीर को ओजपूर्ण बनाता है।
 
 
- उपरोक्त सभी पत्रिका 'गवाक्ष भारती', धर्मपाल की 'भारत में गौरक्षा...' और 'गौ की महिमा' पुस्तिका से साभार उद्धृत...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अमरबेल से दूर हो जाता है गंजापन?