जोड़ों में रहता है दर्द, तो यह होममेड ड्रिंक तकलीफ से दिलाएगी राहत
इस तरीके से करें हल्दी का सेवन, दर्द हो जायेगा रफू चक्कर
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 (13:01 IST)
Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 (13:39 IST)
Haldi water for joint pain
खराब जीवनशैली, व्यायाम की कमी और खानपान में लापरवाही का नतीजा है कि आज कम उम्र में भी जोड़ों के दर्द की शिकायत होने लगी है। कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है।
सामग्री:
-
गर्म पानी - 1 गिलास
-
हल्दी - आधा छोटा चम्मच
-
गाय का घी - आधा छोटा चम्मच
हल्दी का ड्रिंक बनाने की विधि:
-
सबसे पहले 1 गिलास गरम पानी लें।
-
इसमें हल्दी और घी डाल कर मिक्स कर लें।
-
हल्दी का हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
-
इसे सिप करते हुए धीरे-धीरे पी लें।
हल्दी और घी वाला ड्रिंक पीने के फायदे:
-
हल्दी वाला पानी पीने से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिल सकता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो सूजन को दूर करता है।
-
घी की चिकनाई से जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है। फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है।
-
घी विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत होता है जो कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।