Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो पिएं नारियल क्रश

हमें फॉलो करें नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो पिएं नारियल क्रश
नारियल पानी पीने से बहुत फायदे मिलते है ये तो आप जानते ही है, लेकिन नारियल क्रश पीने से दोगुने फायदे मिलते हैं। जी हां इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अधिक बेह‍तर होता है। आइए, जानते हैं नारियल क्रश की खूबियां -
 
1 नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है।
 
2 नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है।
 
3 ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
 
4 ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।
 
5 नारियल क्रश से शरीर में मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है।
 
6 तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है।
 
7 नारियल क्रश बेहतरीन पोषण का सर्वश्रेष्ठ स्रोत होता है। यह शरीर के प्रतिरोधी तंत्र लेमेटरी रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।
 
8 नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
 
9 नारियल क्रश आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। शरीर को तुरंत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
 
10 नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस