Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डाइबिटीज पर पाना है नियंत्रण, तो जानिए चने की दाल के फायदे

हमें फॉलो करें डाइबिटीज पर पाना है नियंत्रण, तो जानिए चने की दाल के फायदे
अगर आप केवल तुअर, मूंग, मसूर की दाल ही ज्यादा खाते हैं और चने की दाल कम ही पकाते हैं, तो इसके बेहतरीन सेहत फायदे जानने के बाद आप इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेंगे। आइए, जानते हैं चने की दाल के फायदे -
 
एक चना दाल में बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते है, जो शरीर को फायदा देते है। करीबन 100 ग्राम चना दाल में 33000 कैलोरी ,11 ग्राम फाइबर और काफी मात्रा में प्रोटीन होता है।
 
वैसे तो चने की दाल का प्रयोग आम तौर पर पूरनपोली बनाने या फिर सांभर व अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ले‍किन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि चने की दाल से सेहत को कई फायदे भी होते हैं, आइए जानें...
 
1. फाइबर से भरपूर चने की दाल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
 
2. चने की दाल जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको आवश्यक व जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।
 
3. चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
 
4. चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है।
 
5. डाइबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधि‍क मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए त्वचा पर करें फिटकरी से मसाज