Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेहत के लिए शकरकंद के 10 लाभ

हमें फॉलो करें सेहत के लिए शकरकंद के 10 लाभ
, शनिवार, 28 जनवरी 2023 (09:30 IST)
शकरकंद को रतालू भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहते हैं। इसे आलू की तरह उबालकर और फिर इसके छिलके उतारकर इसे खाया जाता है। इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। इसका हलवा और मिठाई भी बनती है। यह बहुत ही फायदेमंद होता है। आओ जानते हैं इसे खाने के फायदे। 
 
- यह फ्री रेकिल्स से बचाए रखने में सहायक है जिससे आप समय से पहले बूढ़े नहीं दिखाई देते और ज्यादा समय तक जवां दिखाई देते हैं। इसको खाने से त्‍वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्‍दी झुर्रियां नहीं पड़ती, क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मत्रा में होता है जो त्‍वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है।
 
- शकरकंद को खाने से तनाव भी कम होता है।
 
- शकरकंद में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिसके कारण यह पाचन में मदगार होता है और कब्जियत व पेट की अन्य समस्याओं को हल करने में सहायक होता है।
 
- शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह आखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
- शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्‍स आदि होते हैं, जिससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है।
 
- इसके सेवन से खून बढ़ता है, क्योंकि इसमें भरपूर डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट है।
webdunia
- शकरकंद में विटामिन ए, कैरोटीनॉयड नामक तत्व है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, वहीं इसमें विटामिन बी 6 है जो डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद है।
 
- शकरकंद में विटामिन डी भी है जो दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ और मजबूती के लिए आवश्यक होता है।
 
- शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से होता है। यह खून की कमी को दूर करता है।
 
- शकरकंद में पोटैशियम भी होता है जो नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मृत्युंजय महाकाल की महिमा जानकर चकित रह जाएंगे आप Mahashivratri Special