Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूंगफली के तेल से होते हैं यह 10 फायदे...

हमें फॉलो करें मूंगफली के तेल से होते हैं यह 10 फायदे...
आप खाना बनाने के लिए कौन से तेल का प्रयोग करते हैं, सरसों का, सोयाबीन का या फि मूंगफली का? अगर मूंगफली का तेल प्रयोग करते हैं, और अब तक इसके स्वास्थ्य से भरपूर गुणों के बारे में नहीं जानते तो अब जरूर जान लिजिए। क्योंकि मूंगफली का तेल खाने के मामले में अन्य सभी तेलों की तुलना भी बेहद पौष्टि‍क होता है। चलिए हम बता देते हैं मूंगफली के इन गुणों के बारे में - 
 
1 मूंगफली का तेल शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें इसमें फैटी एसिड, असंतुलित मात्रा में नहीं होता, जिसके कारण शरीर में फैट अधिक नहीं बढ़ता।
 
2 यह तेल कैंसर से लड़ने के अलावा आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। इसमें स्टेरिक एसिड, पाल्म‍िलिक एसिड, लिनोबनानेलिक एसिड और ओलिक एसिड पाया जाता है जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।
 
3 मूंगफली का हृदय से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है, इसे हृदय की धमनियों में रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एमयूएफए होता है, जो शरीर में फैट की मात्रा का बढ़ने नहीं देता और बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में नहीं पहुंचने देता।
 
4 उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या के लिए भी मूंगफली का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें असंतृप्‍त वसा होता है उच्च रक्तचाप से बचने में हमारी मदद करता है साथ ही दिल की रक्षा करता है। 
 
5 जिन लोगों को डायबटीज की समस्‍या होती है उनके लिए मूंगफली के तेल लाभप्रद होता है। इस तेल के सेवन से शरीर में इंसुलिन की पर्याप्‍त मात्रा बनी रहती है और रक्त में ग्‍लूकोज का स्तर सामान्‍य व नियंत्रित रहता है।
 
6 बालों में पोषण की कमी होने पर मूंगफली का तेल बेहद कारगर उपाय है। मूंगफली का तेल बालों में होने वाली प्रोटीन की कमी को दूर कर पर्याप्‍त पोषण प्रदान करता है। इसके प्रयोग से दो-मुंहे बालों की समस्‍या भी खत्‍म हो जाती है।
 
7 अगर आप बालों में रूसी की समस्या से परेशान हैं, तो मूंगफली का तेल लगाएं। इसे लगाने के बाद दो से तीन घंटे के बाद ही बालों को धोएं। यह रूसी हटाने का प्राकृतिक और प्रभावकारी उपाय है। 
 
8 जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर मूंगफली का तेल लगाकर मसाज करने से काफी फायदा होता है। इसे हल्का-सा गुनगुना कर मालिश करने से भी लाभ होता है। आप चाहें तो इसमें लहसुन व मेथीदाना डालकर भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
9 त्वचा के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी आप मूंगफली का प्रयोग कर सकते हैं। विटामिन-ई से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को नमी प्रदान कर झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। त्वचा को दमकाने में यह मददगार है। 
 
10 त्वचा की समस्याओं को भी यह तेल ठीक करने में सहायक है। मूंगफली के तेल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर लगाने से शरीर पर निकले दानों का उपचार हो जाता है। रूखी त्वचा के उपचार के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोबाइल फोन बिगाड़ता है सेहत, जानिए 10 नुकसान