Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वस्थ और तरोताजा रहने के 10 उपाय

हमें फॉलो करें स्वस्थ और तरोताजा रहने के 10 उपाय
रोज की भागदौड़ भरी व्यस्त दिनचर्या में हम कई काम जिम्मेदारी के साथ करते हैं। अक्सर अपनी हेल्थ का ख्याल उतनी जिम्मेदारी से रखना भूल जाते हैं, जिससे थकान होने के साथ ही कई शारीरिक और मानसिक परेशानियां हमें घेर लेती है। लेकिन हमारी स्वस्थ दिनचर्या इसी तरह कायम रहे, इसके लिए हमेशा फ्रेश और हेल्दी रहना जरूरी है। आइए जानते हैं, इसके लिए कुछ उपाय -  


 



1  सोना और जागना - अगर आप स्वस्थ और चुस्त रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने सोने और जागने का समय सही करें। सुबह जल्दी बस्तर छोड़ें और ज्यादा रात तक न जागें, सही समय पर सो जाएं। यह उपाय आपको दिनभर फ्रेश रखने में मदद करेंगे।

 नहाना-  खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए आप रोज नहाते हैं, लेकिन इसके लिए कौन से पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका ध्यान रखें। सुबह ऑफिस के लिए निकलते वक्त गरम पानी के बजाए ठंडे पानी से नहाएं ताकि, ताजगी बनी रहे। ठंडे पानी से नहाने से रक्त संचार बेहतर होता है,और आप लंबे समय तक तरोजाता रहते हैं। जबकि गरम पानी से नहाने पर नींद अच्छी आती है। 

webdunia

 
 

3  खाना और पीना -  अगर फ्रेश रहना चाहते हैं, तो खाने पर कम और पीने पर ज्यादा फोकस करें। जितनी भूख हो, उससे एक रोटी कम खाएं, ताकि खाना आसानी से पच जाए और भारीपन के कारण आलस न आए। तरल पदार्थों को भोजन में शामिल करें, और जितना हो सके थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। 

4  ग्रीन टी - शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ग्रीन टी सहायक होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण दिमाग को तनाव मुक्त और सक्रिय रखती है। इसका प्रतिदिन दो से तीन बार सेवन आपको स्वस्थ और उर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। 

webdunia

 
 
 झपकी लें - डॉक्टर्स के अनुसार, सुबह उठने के बाद से लगातार काम करते रहने से शरीर थक जाता है, ऐसे में दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए झपकी जरूर लें। इससे आप तरोजाता महसूस करेंगे, और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी। 

6  लंबे समय तक न बैठें - लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने से सेहत प्रभावित होती है। हो सके तो बीच-बीच में उठकर कहीं घूम आएं या फिर कोई अन्य काम कर लें। लंच के बाद कुछ कदम चल-फिर करें या फिर शाम को ऑफिस कलीग के साथ कुछ देर चाय-कॉफी के बहाने बाहर निकल जाएं। 
 
webdunia

 
7  दही - अपने भोजन में दही को शामिल करें। इससे चेहरा तो खिलेगा ही, साथ ही गैस, लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा, जिससे आलस की स्थिति‍ नहीं बनेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

8  फल - फलों का सेवन जरूर करें। इन्हें खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है, और शरीर को भरपूर उर्जा मिलती है। जिससे आलस बिल्कुल नहीं होता और आप फ्रेश फील करते हैं। 

webdunia

 
 
9  एक्सरसाईज - प्रतिदिन सुबह उठकर एक्सरसाईज करें या फिर तेज गति से पैदल चलें। इससे रक्तसंचार तेज होता है, और आप ताजगी व उर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। 

10  योगा करें - सुबह के उठकर कम से कम 10 मिनट योगा के लिए निकालिए। इससे आप कई तरह की मानसिक व शारीरिक बीमारियों से दूर रहेंगे, और पूरा दिन ताजगी भी बनी रहेगी। 

webdunia

 
 
11  शहद - शहद शरीर में उर्जा को बनाए रखने में बेहद मददगार साबित होता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ सुबह की शुरूआत करना एक बेहतर उपाय है, जो आपको पूरा दिन सक्रिय बनाए रखता है और स्वस्थ भी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi