Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बार-बार किसी खास चीज की भूख लगना हो सकता है इस बीमारी का संकेत

हमें फॉलो करें बार-बार किसी खास चीज की भूख लगना हो सकता है इस बीमारी का संकेत
ऐसा सभी के साथ कभी न कभी होता है कि हमें किसी खास चीज को खाने की भूख लगती है और मन को संतुष्ट‍ि वही चीज खाने पर मिलती है। अगर आपको भी किसी खास चीज को खाने का बार-बार मन करता हैं, तो ये संकेत हो सकता है आपके शरीर में जरूरी तत्वों की कमी व डेफिशियेंसी का।
 
आइए, जानते हैं किस प्रकार की भूख किस डेफिशियेंसी को दर्शाती है -
 
1 अगर आपको कोई विशेष चीज बार-बार खाने का मन करता है और हर बार भूख लगने पर आपको वही चीज चाहिए, तो आपके शरीर में पोषण की कमी है, अत: आपको डॉक्टर व डाइटीशियन से सलाह लेना चाहिए। 
 
2 अगर आपको अधिक भूख लगती है और इसके साथ सिरदर्द भी होता है तो आप माइग्रेन के पहले चरण में हो सकते हैं। इस स्थिति में खासतौर से चॉकलेट खाने का मन ज्यादा होता है।
 
3 अगर आपको भूख की जगह बार-बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है तो यह आपके ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव को दर्शाता है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।

 
4 चिप्स या इस तरह की तली हुई नमकीन चीजों की भूख और बार-बार इन्हें खाने का मन करना डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। शरीर में द्रव्य और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ने पर यह स्थिति बनती है। नींद पूरी न होना भी इसका कारण है।
 
5 अगर आपको बार-बार ठंडी चीजें खाने का मन करता है या आजकल आप बर्फ खाने का शौक रखते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने से पहले तकिये के नीचे रखें लहसुन, होंगे चमत्कारी फायदे