Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अस्वस्थ जीवनशैली को करें बाय-बाय, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ऑर्गेनिक फूड

हमें फॉलो करें अस्वस्थ जीवनशैली को करें बाय-बाय, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ऑर्गेनिक फूड
क्या आप जानते हैं कि जो फल, सब्जियां केमिकल और पेस्टिसाइड का इस्तेमाल कर उगाई जाती है, और जो प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद चीजें आप आ खा रहे हैं वे आपकी सेहत के लिए कितने हानीकारक है? ये आपको कई तरह की बीमारियां दे रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए कई लोग अपनी डाइट में ऑर्गेनिक फूड को शामिल कर चुके हैं और आपको भी इसके बारे में जानना चाहिए, साथ ही इसे अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। 
 
आइए, जानते हैं ऑर्गेनिक फूड क्या होता है?

ALSO READ: 40 की उम्र के बाद सेहत पर ऐसे दें ध्यान, अपनाएं ये 10 टिप्स
 
ऑर्गेनिक फूड यानी कि ऐसा जैविक आहार जिसे केमिकल और पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किए बिना उगाया जाता है। ये फूड बेमौसम उपलब्ध नहीं होते क्योंकि इनके लिए जैविक खाद तैयार की जाती है, जिसके बाद इस आहार को उगाया जाता है। बाजार में अगर आपको फ्रेश फूड दिखे, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे ऑर्गेनिक हैं। ताजा फल-सबजियों और ऑर्गेनिक फूड में फर्क होता है। ऑर्गेनिक फूड को उगाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑर्गेनिक होती है।   
 
ऑर्गेनिक फूड को अपनाने के फायदे -
 
1 जै‍विक आहार की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनका कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। ये केमिकल, पेस्टिसाइड, दवाई या प्रिजर्वेंटिव रहित होते है।

 
2 जै‍विक आहार में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, आदि जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी हैं।
 
3 ऑर्गेनिक फूड केमिकल रहित होने के साथ ही, पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कोल्ड जैसी समस्या भी नहीं होती है। चूंकि, इसमें फैट नहीं होता, जिसके कारण आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

 
4 ऑर्गेनिक फूड का स्वाद बेहतर होता है साथ ही इससे त्वचा भी निखरता है।
 
5 ऑर्गेनिक फूड खरीदते समय ये आपको मालूम होना चाहिए कि ये अन्य फूड की अपेक्षा थोड़ा मेहंगा होता है। इसे खरीदतें हुए ध्यान दें कि इसके पैकेट पर आर्गेनिक फूड सर्टिफाइड स्टीकर लगे हो।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Health tips : गर्मी में इन 4 बीमारियों का रहता है अधिक खतरा, जानिए क्या हैं