नीरज चोपड़ा करते हैं Ladder Drills Exercise, जानिए इसके 6 फायदे
क्या होती है लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज? जानिए सही तरीका और फायदे
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 (15:40 IST)
Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 (15:46 IST)
लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज क्या है?
लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज एक तरह की हाई इंटेंसिटी वर्कआउट या ट्रेनिंग है, जिसे आमतौर पर एथलीट या खिलाड़ी ज्यादा करते हैं। इस एक्सरसाइज में आपको एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में जंप लगाना होता है। दरअसल, इस एक्सरसाइज के तहत आपको एक सीढ़ियों के समान रस्सी या कपड़े की एक लंबी पट्टी पर तेज दौड़ना होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कई रैप्स या सेट्स लगाने होते हैं। आमतौर पर फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज की जाती है।
लैडर ड्रिल्स करने के फायदे:
1. कैलोरी बर्न : यह ड्रिल करने से अच्छी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन भी आसानी से घटता है।
2. शारीरिक ताकत : इस ड्रिल को लगाने से शारीरिक ताकत बढ़ती है।
3. पोश्चर सुधार : इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी पोश्चर में सुधार होता है।
4. मेंटल हेल्थ : इसे करने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे नींद भी अच्छी आती है।
5. घुटनों की मजबूती : इसे करने से घुटने मजबूत होते हैं साथ ही साथ कमर का दर्द भी कम होता है।
6. आलस और जकड़न कम : इससे शरीर में आलस कम होने के साथ ही जकड़न भी कम होती है।
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका:
1. वार्मअप : इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको थोड़ा वार्मअप करना चाहिए।
2. ड्रिल फॉलो करें : इस ड्रिल की शेप को फॉलो करें।
3. बॉक्स में कूदें : सबसे पहले थोड़ा वार्मअप करें और इस ड्रिल के खानों (बॉक्स) में कूदें।
4. आगे बढ़ें : अब आपको बॉक्स को पार करते हुए आगे की ओर निकलना है।
5. तेज गति : इस दौरान आपकी दौड़ने की गति सामान्य से तेज होनी चाहिए।
सावधानी : अगर आप हड्डी से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं या हाल ही में कोई सर्जरी हुई है तो इसे करने से बचें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें