Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लहसुन और प्याज खाने के फायदे

Advertiesment
हमें फॉलो करें pyaj lahsun

WD Feature Desk

, शनिवार, 31 मई 2025 (17:58 IST)
अक्सर साधु और संत लहसुन और प्याज खाने के लिए मना करते हैं लेकिन यह दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि जिन लोगों को संतों के मार्ग पर चलना है उन्हें निश्चित ही इसे नहीं खाना चाहिए। अब जानिए कि इन दोनों को खाने के क्या है फायदे।
 
लहसुन खाने के फायदे: lahsun khane ke fayde:
1. रक्तचाप: लहसुन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह रक्तप्रवाह को भी बेहतर बनाए रखता है।
 
2. इम्यूनिटी: लहसुन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। लहसुन में कई प्रकार के विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। 
 
3. कैंसर: कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व मौजूद होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड एलीसिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक के समान कार्य करते हैं।
 
4. पाचन क्रिया: लहसुन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और अपच से राहत दिलाता है। लहसुन आंतों में होने वाले पैरासाइट्स को खत्म करता है।
 
5. फेफड़ों का संक्रमण: सर्दी के दिनों में यह सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाता है और शरीर में गर्माहट पैदा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह फेफड़े के संक्रमण को दूर करता है। 
 
6. कोलेस्ट्रॉल: सुबह खाली पेट लहसुन को भूनकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी सभी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय की नलियों में कोलेस्ट्रॉल का जमाव आदि के लिए यह बेहद फायदेमंद तरीका है। 
 
7. वजन: वजन कम करना चाहते हैं तो भी यह फायदेमंद है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने के साथ-साथ आपका वजन घटने लगेगा और मोटापा गायब हो जाएगा।
 
8. डिटॉक्सिफिकेशन: यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुणों के कारण शरीर की अंदरूनी सफाई कर कई बीमारियों से बचाए रखता है। 
 
9. शुगर में लाभदायक: इसमें मौजूद भरपूर कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है और कब्ज से भी बचाता है। 
 
प्याज खाने के फायदे- pyaj khane ke fayde:
  1. प्याज खाने से रोगों और रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।
  2. यह डायबिटीज में लाभदायक है, रक्त में शर्करा बनने से रोकता है।
  3. यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  4. यह मुख का संक्रमण को खत्म करता है।
  5. यह कैंसर की रोकथाम में भी फायदेमंद है।
  6. यह यौन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। 
  7. हड्डियों की मजबूती के लिए भी प्याज खाना जरूरी है। 
  8. गर्मी में प्याज खाने से लू नहीं लगती है और पाचन सही रहता है।
 
(यह सामग्री परम्परागत रूप से प्राप्त जानकारी पर आधारित है, वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता, पाठक स्वविवेक से निर्णय लें।)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल