Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घनी आईलैशेज से लेकर स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने तक, कैस्टर ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

हमें फॉलो करें घनी आईलैशेज से लेकर स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने तक, कैस्टर ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल
कैस्टर ऑइल जिसे अरंडी का तेल भी कहते हैं, बेहद लाभकारी तेल माना जाता है। इसे शरीर के बाह्य के साथ-साथ सेवन करने तक में उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इसके लाभ -
 
1 इस तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर काले धब्बों पर लगाने से वह धीरे-धीरे जाते हैं।
 
2 अरंडी का तेल बालों में लगाने से यह घने और लम्बे तो होते ही हैं साथ ही रुसी की समस्या भी दूर होती है।
 
3 इस तेल को पलकों पर लगाने से वह घनी और सुन्दर होती है।
 
4 इस तेल को आधा चम्मच मात्रा में एक कप दूध में मिलकर पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है।
 
5 अरंडी के तेल को आंखों के आसपास लगाकर मालिश करने से आंखों की सूजन दूर होती है।
 
6 इस तेल से मालिश करने से त्वचा लटकती नहीं है और झुर्रियां कम होती है।
 
7 एलोवेरा के रस में यह तेल मिलाकर लगाने से मस्सों की जलन की समस्या में राहत मिलती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंटी एजिंग है शहतूत, बनाए रखता है लंबे समय तक जवां, वेट लॉस के लिए भी है रामबाण