Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

dry cough : सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल, जरूर जानें

हमें फॉलो करें dry cough : सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल, जरूर जानें
बदलता मौसम स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी न्यौता देता है। अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान  है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहें है जिन्हें अपनाकर आप इन सेहत समस्या से निजात पा सकते है। आइए जानते हैं....
 
तो आइए जानते हैं कि कैसे आप बदलते मौसम के साथ रख सकते हैं अपनी सेहत का ख्याल?
 
अदरक और नमक से आपको सूखी खांसी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप 1 अदरक लीजिए और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर इसका सेवन करें। यह उपाय आपकी खांसी को भी ठीक करेगा, साथ ही आपके गले को भी साफ करेगा।
 
मुलेठी की चाय भी आपको सूखी खांसी से आराम दिला सकती है।
 
हल्दी वाला दूध सूखी खांसी को ठीक करने के लिए बहुत कारगर है। इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना है।
 
गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, मगर इससे भी ज्यादा यह सूखी खांसी को खत्म करने में असरदार होता है। दिन में अगर आप 3 बार गर्म पानी पी लेंगे तो आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी।
 
भाप आपको तुरंत और प्रभावी परिणाम भी दे सकती है। गर्म पानी की भाप एक सरल घरेलू उपाय है जिसे आप किसी भी समय फॉलो कर सकते हैं। यह कोल्‍ड और खराश से लड़ने में मददगार है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्दी-खांसी से हैं परेशान तो इन 10 टिप्स को जरूर करें फॉलो