Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कभी ना भूलें खुश रहने के 8 मूल मंत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें खुश रहने के सरल टिप्स
खुश रहना हर कोई चाहता है लेकिन अक्सर हम परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते है, जरूरी यह होता है कि हम उनसे कैसे निपटते हैं। आइए आज आपको खुश रहने के कुछ सरल टिप्स बताते हैं।



स्माइल- सबसे अधिक जरूरी है आपका मुस्कुराना। परिस्थिति चाहे जैसी हो आपके चेहरे पर एक मुस्कान सजी रहेगी तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी।

webdunia


प्रेरणा - जिस व्यक्ति का काम अच्छा लगे उससे प्रेरणा लें। अखबार के अलावा किताबें पढ़ने की आदत डालें।
webdunia


हर व्यक्ति में अच्छी और बुरी बातें होती है आप उसमें क्या देखते हैं और क्या सीखते हैं यह आप पर ही तो निर्भर करता है। हर व्यक्ति की अच्छी बातें सीखने और आत्मसात करने का प्रयास कीजिए।

रिलैक्स्ड रहें- दिन भर में पचासों ऐसे कारण सामने आते है जिनसे खीज होती है, स्वस्थ रहने के लिए बेहतर है कि यह खीज आपके साथ क्षण भर ही रहे। तुरंत हर चीज पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें।

webdunia


सकारात्मक लोगों के साथ रहें- आप के आस-पास के लोग सकारात्मक सोच वाले हों यह सबसे ज्यादा जरूरी है।

webdunia

नकारात्मक सोच वाले लोग अगर आसपास हो भी तो कोशिश करें कि उनकी सोच का आप पर असर ना पड़े।

दयालुता- इसकी शुरुआत भी आप अपने आप से करें। खुद के प्रति दयालु रहें आपकी सोच पॉजिटिव हो जाएगी। फिर हर किसी के प्रति उदार भाव रखें आपको भी अच्छा लगेगा।

webdunia


विश्वास - जी हां, फरेब की इस दुनिया में विश्वास के साथ चलें। आपका विश्वास आपको दिशा देगा। ‍विश्वास करें और विश्वास जीतें यही खुश रहने का मूल मंत्र है। आत्मविश्वास से इसकी शुरुआत होती है।
webdunia


ध्यान बांटें- जो बात आपको ज्यादा परेशान कर रही है उससे अपना ध्यान हटा कर उन बातों की तरफ कीजिए जो आपको अच्छी लगती है।
webdunia



अक्सर हम दूसरों से बहुत अधिक उम्मीद रखने लगते हैं और जब वे हमारी उन उम्मीदों के विपरीत व्यवहार करते हैं तो हमें दुख पहुंचता है। अत: अपेक्षाओं को कम करें। जो अच्छा लगे सोचें

प्यार करें- हम सभी अपने जीवन में एक बार प्यार अवश्य करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है प्यार आपको ताकत देता है।

webdunia



सच्चे दिल से किसी को चाहे। अपने प्यार को विशाल बनाएं। अपने प्रेमी या प्रेमिका को हर वक्त खुशी देने के बारे में सोचें। आपको भी उतना ही प्यार मिलेगा। खुशी के लिए इससे बढ़कर और कोई दवा नहीं हो सकती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi