Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंगों के प्रभाव से त्वचा को बचाएं, जानें 5 उपाय

हमें फॉलो करें रंगों के प्रभाव से त्वचा को बचाएं, जानें 5 उपाय
होली और रंग पंचमी पर रंगों से खेलना जितना लाजमी है, उतना ही जरूरी है रंगों के दुष्प्रभाव से अपनी त्वचा को बचाए रखना। केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। लेकिन यह 5 उपाय आपकी त्वचा को रंगों के हानिकारक परिणामों से बचा सकते हैं। जानिए 5 उपाय - 

 
1 होली खेलने के एक दिन पहले रात को ही त्वचा की मालिश करें। इसके लिए आप नारियल, बादाम या जैतून का तेल प्रयोग कर सकते हैं। सुबह जब होली खेलने जाएं तब भी त्वचा पर तेल लगाकर निकलें ताकि रंग त्वचा पर जमने न पाए।

 
2 अगर आपको तेल लगाना नहीं पसंद, तो सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें। रंग खेलने के पहले घर से 20 एपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाकर निकलें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो सनस्क्रीन लगाने के कुछ देर बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
ऐसे बनाएं होली पर प्राकृतिक रंग, पढ़ें 10 टिप्स

रंग खेलने के बाद अगर आपको त्वचा पर खुजली हो रही हो, तो 1 मग में पानी लेकर उसमें 1 से दो चम्मच सिरका डालें और त्वचा पर लगाएं। लेकिन इसके बाद भी कोई असर न हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। आपको एलर्जी हो सकती है।
webdunia
 

रंग खेलने के बाद अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है तो मलाई में हल्दी मिलाकर त्वचा पर मसाज करें। इसके अलावा आप दही में शहद और हल्दी मिलाकर भी मसाज कर सकते हैं इसके बाद त्वचा को धो लें।

5 त्वचा का रंग पहले की तरह करने के लिए कच्चे दूध में हल्दी और बेसन मिलाकर लगाएं। अगर त्वचा तैलीय है तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी डाल सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली विशेष : बेहद खास हैं यह 5 रंग, जानें महत्व