Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्ट्रॉबेरी : सदा जवान बनाए रखता है यह फल

हमें फॉलो करें स्ट्रॉबेरी :  सदा जवान बनाए रखता है यह फल
स्ट्रॉबेरी से त्वचा जवां रहती है। दिल के अनेक रोगों में यह गुणकारी है। एक ताजा शोध में इसके नए लाभ के बारे में पता चला है। उम्र के साथ यह डायबिटीज पर भी नियंत्रण रखती है। इस मौसम में स्ट्राबेरी का शेक या यूं ही इसके सेवन का मजा ले सकते हैं।


 

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक के वैज्ञानिकों ने दिल की सेहत और स्ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में विशेष अध्ययन किया।

वैज्ञानिकों का मुख्‍य फोकस इस बात पर था कि हृदय रोगों और मधुमेह के विकास को स्ट्रॉबेरी किस तरह रोकती है।

विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर पॉल थोरनएल्ली ने शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व किया। इस दल ने पता लगाया कि स्ट्रॉबेरी के तत्व हमारे शरीर में 'एनआरएफ 2' नाम के एक प्रोटीन को सकारात्मक रूप से सक्रिय कर देता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा देता है।

webdunia


विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार यह प्रोटीन रक्त वसा और कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है, यही दोनों हृदय संबंधी रोगों के प्रमुख कारण हैं।

शोधर्ताओं का दावा है कि पहली बार इस बात का पता लगाया गया है कि स्ट्रॉबेरी के तत्व सक्रिय रूप से प्रोटीन को प्रोत्साहन देते हैं, जो रोगों से बचने में मददगार होते हैं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi