Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गन्ने का रस किसे करता है फायदा किसके लिए है हानिकारक

हमें फॉलो करें गन्ने का रस किसे करता है फायदा किसके लिए है हानिकारक
Sugarcane 
 
Sugarcane Juice : गन्ना और गन्ने का रस यूं तो स्वाद में मजेदार होता है और सेहत से जुड़े कई फायदे भी देता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके सेवन से फायदा मिलता है, तो कुछ के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। आप भी जरूर जानें, किन परिस्थितियों में करें इसका सेवन और किसके लिए हो सकता है यह नुकसानदायक- 
 
किसे करता है फायदा गन्ने का रस : 
 
1 गन्ने के रस में मौजूद आयरन पोटेशि‍यम, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का कार्य करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। गन्ने का रस आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है और महिलाओं को आयरन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
 
2 गन्‍ने का रस पीने से कब्‍ज में काफी राहत मिलती है।
 
3  गन्ने के रस का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 
 
4 गन्‍ने का जूस पीने से थकान की समस्‍या दूर होती है और पेट भी नहीं फूलता है। 
 
5 गन्‍ने का रस महिलाएं पीरियड्स के दौरान जरूर पीएं। इससे ब्‍लड स्‍पॉटिंग और क्रैंप में राहत भी मिलती है। साथ ही मां बनी महिलाओं में लैक्‍टेशन में भी बढ़ोतरी होती है।
 
6 अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
 
7 इसका सेवन करने से किडनी और लिवर स्‍वस्‍थ रहते हैं। 
 
8 गन्ने के रस का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाकर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इन दिनों में होने वाली डि‍हाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाकर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
 
9 अगर आप डैंड्रफ की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो गन्‍ने का जूस जरूर पिएं। इससे राहत मिलेगी। 
 
10 गर्मियों में कोल्ड्र‍िंक्स की जगह ठंडा गन्ने का रस एक बेहतर विकल्प है। इसमें ग्लूकोज अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है, जो पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ऊर्जा देने में सहायक है। इसके अलावा यह मूत्र विकार को भी दूर करता है।
 
किसके लिए हानिकारक है इसका सेवन : 
 
1 जिन लोगों को दांतों में दर्द की समस्या हो या फिर दांतों में कैविटी हो, उन लोगों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।
 
2 अगर आपको डायबिटीज है, तो आपके लिए गन्ने का रस पीना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा अत्यधिक होती है।
 
3 अगर आपको कफ की समस्या है या फिर खांसी और बलगम बना हुआ है, तब भी गन्ने का रस आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। इससे बचना ही बेहतर है। 
 
4 अगर आपकी तासीर गर्म है या आपके पेट में कीड़े हैं, तब भी गन्ने के रस का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
 
5 अगर आपका वजन काफी बढ़ा हुआ है और आप‍ इसे कम करना चाहते हैं और तो गन्ने के रस का सेवन न करना ही बेहतर होगा, क्योंकि इसमें मौजूद शर्करा और कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाने में सहायक है। 
 
6 गन्ने का रस खून को पतला करता है। अगर आपको कोई सेहत समस्या है और आप खून को पतला करने की दवाई ले रहे हैं, तो आपको गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।  

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

sheetala bhog : शीतला पर्व पर माता को लगाएं इन पारंपरिक ठंडे पकवानों से भोग, हर मनोकामना होगी पूरी