Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चाय पीने का सही तरीका और 4 गलतियां

हमें फॉलो करें चाय पीने का सही तरीका और 4 गलतियां
बेशक आपकी सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय के कप के साथ होती है और इसके अलावा भी आप चाय पीना पसंद करते होंगे। चाय का शौकीन होना ठीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने का सही तरीका? आप में से कई लोग चाय पीते वक्त करते हैं यह 4 गलतियां, लेकिन आप जरूर जानिए चाय पीने का सही तरीका -

 
1 चाय का अत्यधिक सेवन हानिकारक है। कुछ मायनों में चाय बिल्कूल अल्कोहल की तरह है, जो आपकी मांसपेशियों को सक्रिय जरूर करती है लेकिन इसका अधिक सेवन बेहद हानिकारक है। इसका सीमित सेवन करें।
2 खालीपेट चाय पीना हमेशा हानिकारक ही होता है। यह एसिडिटी बढ़ाने के साथ ही फ्री रेडिकल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकती है और जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। इसके लिए सुबह उठते ही चाय की जगह पानी पिएं और उसके आधे घंटे बाद ही चाय लें। 

3 चाय बनाते समय इसे अच्छी तरह उबालना तो जरूरी है लेकिन अतिरिक्त उबालना नहीं। चाय को अत्यधिक उबालकर या कड़क करके पीना सबसे बड़ी गलती है। यह तरीका एसिडिटी की वजह बनता है। इसके लिए पानी को अच्छी तरह उबालकर, आंच से उतारने से पहले ही उसमें चाय पत्ती डालें।
webdunia

4 चाय में कुछ औषधियों जैसे तुलसी आदि का प्रयोग करना भी एक गलती हो सकती है, क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन इन औषधियों के गुणों के अवशोषण में बाधक होता है।
5 कुछ लोगों की आदत होती है, खाना खाने के ठीक बाद चाय पीने की। लेकिन यह तरीका तो और भी गलत है। ऐसा करने से खाना खाने पर आपके शरीर को मिले पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीन दयाल जी और एकात्म मानववाद