Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Vision Day 2020: ऐसे दूर करें आंखों का तनाव, अपनाएं आसान टिप्स

हमें फॉलो करें World Vision Day 2020: ऐसे दूर करें आंखों का तनाव, अपनाएं आसान टिप्स
आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती हिस्सा है। इनका अच्छी तरह से ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं, ताकि हम अपनी आंखों की रोशनी को तेज और स्वस्थ बनाएं रख सकें। आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आंखों में जलन धुंधलापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां आम हो गई है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है। आइए जानते है कुछ खास टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आपनी आंखों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें तनाव रहित यानी स्ट्रेस से दूर रख सकते हैं।
 
लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद हमारी आंखें थक जाती है, इसके लिए जरूरी है, आंखों को रिलैक्स करना। आप आंखों को रिलैक्स करने के लिए पामिंग कर सकते है। इसके लिए दोनों हथेलियों को 10-15 मिनट धीरे-धीरे रगड़ें और आंखों पर रखें। गर्म हथेलियों को सीधे ही आईबॉल पर ना रखकर उसके चारों तरफ रब करें।
 
अपनी पलकों को झपकाते रहें तीन से चार सैकंड में ब्लिंक करने से आंखों का तनाव दूर हो सकता है।  यदि आप बहुत देर तक लेपटॉप पर काम करते है या मोबाइल का इस्तेमाल करते है, तो ये ब्लिंक जरूर करें।
 
बीच-बीच में  15 से 20 मिनट का ब्रेक लेते रहें। यह आपकी  आंखों के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आपकी आंखों में जलन, सरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
 
सुबह सोकर उठने के बाद मुंह में पानी भर लें। अब अपनी आंखों को दाएं फिर बाएं घुमाएं। और आंखों में पानी छिड़के और मुंह के पानी को निकाल दें। ऐसा एक से दो बार करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में दिखना है खूबसूरत तो पहनें ये गरबा ड्रेस