Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सफेद बालों की समस्या से पाएं निजात, अपनाएं ये खास टिप्स

हमें फॉलो करें सफेद बालों की समस्या से पाएं निजात, अपनाएं ये खास टिप्स
चमकते और सुंदर बालों की चाहत रखते है तो घर में रखी चायपत्ती आपकी ये इच्छा पूरी कर सकती है। चायपत्ती का पानी बालों में लगाने से आपको शाइन करते हुए बाल तो मिलेंगे ही साथ ही आज के युवा वर्ग की सबसे बड़ी समस्या 'सफेद बालों की समस्या' से भी निजात मिलेगा।  
 
आइए जानें कैसे-
 
1. थोड़े पानी में 6 चम्मच चायपत्ती को मिलाए और अच्छी तरह से उबालें। लगभग 30 मिनट तक उबालें।
 
2. जब यह चायपत्ती का पानी ठंडा हो जाए तब इसे छान लें।
 
3. अब इस पानी को आप अपने बालों में लगाएं, आप इस पानी में चाहे तो कॉफी भी मिला सकती हैं।
 
4. ऐसा करने पर आपको सफेद बालों की समस्या से निजात तो मिलेगा ही, साथ ही कई और फायदे भी होंगे जैसे बालों का झड़ना कम होगा, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बालों का रूखापन कम होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है धनिया पत्ती, जानिए 10 फायदे