Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाजार में आ रहे हैं नकली अंडे, जानिए पहचानने के 5 टिप्स

हमें फॉलो करें बाजार में आ रहे हैं नकली अंडे, जानिए पहचानने के 5 टिप्स
चावल से लेकर लहसुन, पत्ता गोभी और मछली और बाकी चीजों के साथ-साथ अब बाजार में अंडे भी नकली आने लगे हैं लेकिन इनसे बचने का एकमात्र तरीका है, इनकी पहचान। जानिए नकली अंडों को पहचानने के 5 तरीके - 
 
1 नकली अंडों की पहचान करने का एक आसान तरीका है उसकी चमक। अगर आपको अंडों के छिलके उजले और अधिक चमकदार नजर आएं तो समझ लें कि अंडे नकली हैं, क्योंकि असली अंडों पर ज्यादा चमक नहीं होती।  
 
2 अपनी अंगुली से अंडों को छुएं, अगर अंडे की ऊपरी परत स्मूद या समतल हो तो यह असली है। नकली अंडों की ऊपरी परत रूखी होती है। 
 
3 अगर आप अंडे को हिलाकर देखें, तो असली अंडा कभी आवाज नहीं करेगा, जबकि नकली अंडे को हिलाने पर आप इसके अंदर से आवाज सुन पाएंगे।
 
4 जब आप अंडे को तोड़ते हैं, तो असली अंडों में योग यानि अंडे का अंदरूनी पीला भाग अलग होता है जबकि नकली अंडे को तोड़ने पर आप पाएंगे कि पीला और सफेद भाग आपस में मिक्स होते हैं।
 
5 हालांकि नकली और असली अंडों में फर्क करना इतना भी आसान नहीं हैं, इसलिए अपने अनुभव और विवेक के अनुसार  ही सही अंडों का चुनाव करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपको असीम शक्ति और ऊर्जा से भर देंगे भगवान कार्तिकेय के मंत्र, स्कंद षष्ठी पर ऐसे करें पूजन...