Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दांतों का पीलापन हटाएगा सिर्फ 1 जादुई उपाय, जानिए कैसे अपनाएं...

हमें फॉलो करें दांतों का पीलापन हटाएगा सिर्फ 1 जादुई उपाय, जानिए कैसे अपनाएं...
अगर दांतों का पीलापन, चुरा रहा है आपकी मुस्कान की सुंदरता, तो यह एक तरीका आपके दांतों को देगा तुरंत सफेदी...। जानिए एप्पल साइडर विनेगर का यह कारगर उपाय -  
 
सेब का सिरका आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको तुरंत सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। दरअसल यह गहराई और कोमलता के साथ आपके दांतों की आंतरिक सफाई करने में सक्षम होता है। इससे आपके अम्लीयता होने पर भी पीएच की समानता बनी रहती है, और दांत पहले से अधि‍क साफ, सफेद और चमकदार दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके मसूढ़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
 
इस सिरके से अपने दांत चमकाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।
 
लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। जानिए कौन-सी हैं वे बातें - 
 
1 सेब का सिरका इस्तेमाल करते समय बॉटल को अच्छी तरह से हिलाएं, तभी इस्तेमाल करें।
2 बगैर पानी में घोले इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक अम्ल है।
3 इसका अत्यधि‍क प्रयोग करने से परहेज करें, साथ ही दिन में एक बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।अन्यथा यह आपके दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्म पानी के साथ इलायची खाने के ये फायदे आपको खुश कर देंगे