Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर सोते समय मुंह से निकलती है लार तो ये टिप्स आपके लिए, जरूर आजमाएं

हमें फॉलो करें अगर सोते समय मुंह से निकलती है लार तो ये टिप्स आपके लिए, जरूर आजमाएं
अगर आप सोते समय मुंह से निकलने वाली लार से परेशान है, तो हम आप इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं... तो आइए जानते हैं कैसे आप आसानी से इस समस्या से निपट सकते हैं।
 
लार की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आंवला का पाउडर का उपयोग आपकी इस समस्या से राहत दिला सकता है। जी हां अगर आप खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में आंवला का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करते है, तो कुछ ही दिनों में लार की समस्या दूर हो जाएंगी।
 
फिटकरी के बारे में तो आप जानते ही होंगे अधिकतर घरों में फिटकरी मौजूद भी होती है। चलिए अब जानते हैं कि आपको फिटकरी का इस्तेमाल करना कैसे हैं? आपको बस पानी में फिटकरी को अच्छे से मिलाकर दिन में एक से दो बार इसका कुल्ला करना है। ऐसा करने से लार की समस्या से आपको राहत मिलेंगी।
 
मुंह की लार से राहत पाने के लिए दालचीनी का उपयोग भी काफी फायदेमंद होता है। आपको बस दालचीनी की चाय बनाना है। और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाना है। अब इसका नियमित रूप से सेवन करें। धीरे-धीरे लार की समस्या अपने आप ही गायब हो जाएंगी।
 
लार की परेशानी से राहत पाने के लिए तुलसी का पत्ता भी काफी कारगर उपायों में से एक हैं। इसके लिए आप दिन में दो से तीन बार तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इससे बहुत जल्द आपको लार से छुटकारा मिलेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Health Care Tips: दूध में तुलसी डालकर पीने से होंगे ये 5 लाभ, जरूर जानें