Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संतरा-नींबू महंगे हैं तो जान लीजिए 5 सस्ते फ्रूट्स जो हैं विटामिन सी से भरपूर

हमें फॉलो करें संतरा-नींबू महंगे हैं तो जान लीजिए 5 सस्ते फ्रूट्स जो हैं विटामिन सी से भरपूर
विटामिन सी की कमी होने पर सीधा असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है, हड्डियां कमजोर होने लगती, शरीर में कमजोरी महसूस होती है। लेकिन कई बार कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से थकान दूर हो जाती है और कुछ ही पल में एनर्जी भी आ जाती है। विटामिन सी की कमी होने पर दूसरी बीमारियां भी जन्म लेने लगती है। जिससे शरीर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। संतरा और नींबू के अलावा अन्य किन फलों में विटामिन सी पाया जाता है, साथ ही ज्यादा महंगे भी नहीं हो। आइए जानते हैं-
 
पपीता- पपीता में विटामिन सी भी मौजूद होता है। इससे वजन ही कम नहीं किया जाता है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
 
अमरूद- अमरूद में भी विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
 
आम- जी हां आम सीजन के शुरुआत में थोड़े महंगे जरूर होते हैं लेकिन गर्मी के सीजन में कम दाम में उपलब्ध हो जाते हैं। इसमें भी विटामिन सी मौजूद होता है। सीमित मात्रा में सेवन करने से पाचन शक्ति अच्छी होती है।
 
आंवला-आंवले में भी विटामिन सी मौजूद होता है। उसका सेवन भी मुरब्बा बनाकर सालभर किया जा सकता है। इसके सेवन से बाल, आंखों की रोशनी, नाखून भी बढ़ते हैं।
 
अंगूर- अंगूर में भी अन्य विटामिन के साथ विटामिन सी भी मौजूद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। शारीरिक कमजोरी दूर होती है। त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या गुजरात में 'आम आदमी पार्टी' लिखेगी नया इतिहास?