Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Tips : डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, आंखें हमेशा रहेंगी स्वस्थ

हमें फॉलो करें Health Tips : डाइट में  शामिल करें ये 5 चीजें, आंखें हमेशा रहेंगी स्वस्थ
आंखों की देखभाल भी नियमित रूप से करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आंखों की कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती है। जैसे चश्मा लगना, नंबर बढ़ना, मोतियाबिंद होना, आंखों से पानी आना, जलन होना, लाल होना इत्यादि। साथ ही इन दिनों मोबाइल और लैपटाॅप का यूज भी अधिक बढ़ गया है इसलिए कोशिश करें आंखों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं कैसे आंखों का ख्याल रखें -

1. आंखों को साफ पानी से धोएं - रोज सुबह ब्रश करने के बाद मुंह में पानी रखकर आंखों पर पानी छिटे। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। आंखे जलन भी नहीं करती है। अगर आंखों में जलन हो रही है तो आप 15 मिनट आंखों पर ककड़ी रखकर सो जाएं। आंखों को सुकून मिलेगा और जलन भी नहीं करेगी।

2. बादाम, सौंफ और मिश्री - यह तीनों सामग्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। रोज रात को दूध के साथ मिश्रण का 1 चम्मच ले कर सो जाएं। ध्यान रहे आपको इसे लेने के बाद 2 घंटे तक पानी नहीं पीना है। करीब 1 महीने तक इसका लगातार सेवन करें। आपको परिणाम मिल जाएंगे।

3. आंवला - आंवले में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। इसके सेवन से आंखांे की रोशनी बढ़ती है। आप आंवले का मुरब्बा या पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे आंखों को आराम मिलेगा। इसी के साथ बाल भी अच्छे होंगे।

4.गाजर - गाजर जरूर सीजनल वेजिटेबल है। यह आंखों के लिए सबसे अच्छी बताई जाती है। इसमें मौजूद तत्व फासफोरस, विटामिन ए, सी और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

5.विटामिन ई - विटामिन ई की मात्रा नट्स और फलियां में अधिक पाई जाती है। सूरजमुखी के बीज भी आंखों के लिए बेहद लाभदायक बताए गए है। मूंगफली और पीनट बटर का सेवन करने से भी आंखें स्वस्थ रहती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेत्रदान दिवस : कैसे करें आंखों की देखभाल