Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रात में ब्रश न करने से हो सकता है आपके दिल को खतरा

हमें फॉलो करें Heart Disease
Heart Disease
लगभग सभी की विशलिस्ट में शामिल होता है। आज के समय में दांतों की समस्या भी कई अधिक बढ़ गई है। बढ़ती उम्र के साथ दांत भी कमज़ोर होने लगते हैं। साथ ही कैविटी या दांत दर्द जैसी परेशानी भी गंभीर समस्या का रूप ले लेती है। आपने अक्सर कई टूथपेस्ट के विज्ञापन या अपने पेरेंट्स से दिन में दो बार ब्रश की सलाह के बारे में सुना होगा। आज की इस भाग दौड़ ज़िन्दगी में कई लोग दिन में सिर्फ एक बार ही टूथब्रश करते हैं। पर आपको बता दें कि सोने से पहले ब्रश न करना आपकी दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी के बारे में..
 
रात को ब्रश न करना क्यों हैं हृदय के लिए हानिकारक?
रिचर्स गेट और एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह पाया गया कि जो लोग रात को ब्रश नहीं करते हैं उनमें हार्ट डिजीज का खतरा ज़्यादा होता है। यह स्टडी 20 साल से अधिक उम्र वाले लोगों पर की गई थी। इस स्टडी में ऑब्जरवेशन की मदद से पता चला कि जो लोग रात को ब्रश नहीं करते हैं उनमें हार्ट डिजीज की संभावना ज़्यादा पाई गई थी। साथ ही स्टडी में पाया गया कि रात को ब्रश न करने से दांतों में सड़न व periodontal डिजीज का खतरा ज़्यादा होता है। मसूड़ों और दांतों में बैक्टीरिया के कारण होने वाले पीरियोडोंटल  इंफेक्शन वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है। 
 
रात में ब्रश न करने के क्या हैं नुकसान
 
1. डायबिटीज का खतरा: जो लोग नियमित रूप से दिन में 2-3 बार ब्रश करते हैं उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम रहता है। दांतों की बीमारी या कमज़ोर दांत के कारन ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
 
2. कैविटी का खतरा: नियमित रूप से 2 बार ब्रश न करने से कैविटी का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण आपको दांत निकालने या दांत पर कैप लगाने की आवश्यकता हो सकती है। रात में सोने से पहले ब्रश करने से आप इस संभावना को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 
 
3. ब्रैस्ट कैंसर की संभावना: कैंसर से बचाव के लिए ओरल हाइजीन भी बहुत ज़रूरी है। मसूड़े और मुंह की बीमारी को पेट के कैंसर से जोड़ा जाता है। दिन में 2 बार या रोज़ ब्रश न करने से कैंसर का खतरा बढ़ता है।
 
4. पेट में छाले: ओरल हाइजीन मैंटेन न करने से आपके मुंह की गंदगी पेट तक जाती है जिससे पेट में छाले होने की संभावना ज़्यादा होती है। इसलिए रात को भी ब्रश करके सोएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास में झूला क्यों झूलते हैं,क्या है मान्यता, जानिए झूला झूलने के फायदे और नुकसान