Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Tips - चिया सीड्स क्या है? जानिए सेवन का सही तरीका

हमें फॉलो करें Health Tips - चिया सीड्स क्या है? जानिए सेवन का सही तरीका
, बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (11:22 IST)
शरीर को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। अलग-अलग तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है। औषधि से लेकर खाना का टेस्ट बढ़ाने के लिए यह उपयोगी होता है। वैज्ञानिक नाम सैल्विया हिस्पानिका नाम के पेड़ से प्राप्त किया जाता है। मैक्सिको से इसकी उत्पत्ति हुई थी। एजटेक सभ्यता के लोगों द्वारा इसकी उत्पत्ति की जाती थी। इसके बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।  

चिया सीड्स का आकार बहुत छोटा होता है। यह सफेद, काले और भूरे रंग के होते हैं। और इनके फूल सफेद और बैंगनी रंग के होते हैं। आइए जानते हैं चिया सीड्स के फायदे -

- वजन कम करें - चिया सीड्स में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। जिसकी मदद से भूख पर कंट्रोल किया जाता है। सुबह नाश्ते में चिया सीड्स का सेवन करने से अधिक भूख नहीं लगती है और लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है। इस तरह से यह वजन कंट्रोल करने में सहायक है।  

- दिल को रखे स्वस्थ - चिया सीड में मौजूद फाइबर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय के जख्मों से बचाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को मजबूत बनाता है, उससे हृदयाघात का खतरा कम होता है। दिल की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह से चिया सीड्स का इस्तेमाल करना चाहिए।  

- हड्डियों को बनाएं मजबूत - हड्डियां कमजोर होने पर चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। अध्ययन के मुताबिक कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से हड्डियां लंबे वक्त तक मजबूत रहती है। इसमें उचित मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। हड्डियों के फिट रखने में यह मदद करता है।

- ब्लड शुगर कंट्रोल करें - चिया सीड्स में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार में मदद करता है।  इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।   
 
- डिप्रेशन - डिप्रेशन जैसी समस्या से निपटने में यह बहुत कारगर है। इसमें ट्रिप्टोफेन नामक तत्व पाया जाता है, जो डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।  

- कमजोरी दूर करें - चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर में आ रही कमजोरी दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। साथ ही यह बालों और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। चिया सीड्स के नुकसान -

दरअसल, चिया सीड्स में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जिससे उल्‍टी, दस्‍त और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज लेवल भी बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड का कहर, जानें दिल पर किस तरह पड़ रहा असर, कोविड के बाद ऐसे रखें ख्‍याल