Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप खाली पेट निकलते हैं घर से, जानिए 5 नुकसान

हमें फॉलो करें क्या आप खाली पेट निकलते हैं घर से, जानिए 5 नुकसान
अक्सर काम की भागदौड़ में कई बार बिना कुछ खाएं-पिएं ही घर से निकल जाते हैं। इसके बाद काम होने पर बहुत जोर से भूख लगने लगती है। बता दें कि अगर आप भी घर से बाहर बिना कुछ खाएं-पिएं निकलते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
 
आइए जानते हैं अगर आप भी खाली पेट घर से निकलते हैं तो सेहत को किस तरह का खतरा हो सकता है-
 
1.एसिडिटी- जी हां, बहुत अधिक देर तक भूखे पेट रहने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। समस्या अधिक होने पर हार्ट पर भी असर होने लगता है। इसलिए घर से हमेशा कुछ खाकर ही जाना चाहिए, ताकि भूख लगने पर कहीं भटकना नहीं पड़ें।
 
 
2. जी घबराना- कुछ लोग होते हैं जिन्हें भूख बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। जल्दबाजी में वे बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं। कभी अचानक से भूख लगने लग जाती है। कुछ नहीं खाने पर जी घबराने लगता है, तो कभी उपके भी आने लगते हैं। इसलिए हमेशा कुछ खाकर ही घर से निकलें।  
 
 
3. लू की चपेट में आना- कभी जरूरी काम से बाहर जाने पर सोचते हैं कि थोड़ी देर में आकर खा लेंगे। लेकिन घर आने तक उसका असर उल्टा हो जाता है। जी हां, खाली पेट दिन में बाहर निकलने से आपको लू भी लग सकती है। लू लगने से ही लोगों की जान भी चली जाती है।
 
 
4. ब्‍ल्‍ड प्रेशर लो- खाली पेट बाहर जाने से आपका बीपी भी कम हो सकता है। कई लोग पानी पी कर अपनी भूख मिटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन शरीर को पानी के साथ कैलोरीज की भी जरूरत होती है। ऐसे में सिर्फ पानी से अपनी भूख नहीं मिटाएं।
 
 
5.बेहोश होना- आपने भी देखा होगा कई बार लोग खड़े-खड़े ही बेहोश हो जाते हैं क्योंकि खाली पेट गर्मी रहने से कमजोरी आ जाती है। ऐसे में शरीर को सही मानक में फाइबर और कार्ब्स की भी जरूरत होती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi