Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Heart Day 2021 : जानिए क्‍यों मनाया जाता है विश्‍व हृदय दिवस? क्‍या है इसका महत्‍व

हमें फॉलो करें World Heart Day 2021 : जानिए क्‍यों मनाया जाता है विश्‍व हृदय दिवस? क्‍या है इसका महत्‍व
, बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (10:18 IST)
जब तक धड़कन है तब तक जिंदगी है इसलिए दिल का हद से अधिक ख्‍याल रखना जरूरी होता है। हर साल 29 सितंबर को विश्‍व ह्दय दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य है लोगों को ह्दय की सेहत के प्रति जागरूक करना है। इस दिन की शुरूआत साल 2000 से हुई थी । वर्ल्‍ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता था। हालांकि 2014 में बदलाव कर 29 सितंबर की तारीख तय की। सबसे पहले विश्‍व ह्दय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। आइए जानते हैं। शोध के मुताबिक हर साल औसतन 17 मिलियन से अधिक लोगों की जान सिर्फ ह्दयघात से हो जाती है। इसकी मौत मुख्‍य रूप से गलत आहार, तंबाकू का सेवन, शराब का सेवन जैसे कई वजह है।
 
विश्‍व ह्रदय दिवस 2021 की थीम 
 
हर साल वर्ल्‍ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है। जिसके अनुसार जागरूक कार्यक्रम और एक्टिविटी होती है। हालांकि विश्‍व ह्रदय दिवस 2021 की थीम फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन साल 2020 में थीम 'Use Heart to beat Cardiovascular Diseases' यानी ह्दय रोग को हराने के लिए हार्ट का उपयोग करें।  
 
इस खास दिन पर जानते हैं ह्दय से जुड़े रोचक तथ्‍य -
 
- स्‍वस्‍थ्‍य दिल एक दिन में करीब 1,15,200 बार धड़कता है। 
 
- ह्दय शरीर की सभी 75 ट्रिलियन कोशिकाओं में रक्‍त पहुंचाता है। 
 
- जानकर जरूर अजीब लग सकता है लेकिन महिलाओं की तुलना में पुरूषों का दिल 10 फीसदी अधिक तेजी से धड़कता है। 
 
- रोज हंसने मात्र से 50 फीसदी तनाव कम होता है। जिससे हार्ट पर भी कम असर पड़ता है। 
 
- कार्डियक अरेस्‍ट होने पर CPR की मदद से इंसान को बचाया जा सकता है। लेकिन CPR भी सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही देना होता है। 
 
दिल को स्‍वस्‍थ रखने के 5 लाइफ स्‍टाइल टिप्‍स  
 
1.अक्‍सर लोग बीमारी होने पर सतर्क होते हैं लेकिन अगर आप नियमित रूप से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं तो आपका ह्दय स्‍वस्‍थ्‍य रहेगा। 
 
2.नियमित रूप से एक्‍सपर्ट के मार्गदर्शन में रहकर व्‍यायाम करें। हालांकि अक्‍सर लोग कहते हैं समय नहीं मिलता है लेकिन हेल्‍दी लाइफ के लिए व्‍यायाम जरूर करें। 
 
3. रोज सुबह फलों का सेवन जरूर करें। उसमें मौजूद फाइबर कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे स्‍ट्रोक का खतरा कम होता है। 
 
4.नट्स का सेवन जरूर करें। अखरोट, बादाम, पिस्‍ता विशेष रूप से दिल के लिए फायदेमंद है।
 
5.डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। उसमें मौजूद एंटी-एक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स से कोशिकाओं की क्षति को कम करता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Expert Advice - एसिडिटी या माइल्ड हार्ट अटैक में कैसे करें दोनों में अंतर