सेहत के लिए लाजवाब टिप्स
नियम-पालन करें, सेहतमंद बनें
रेखा मेहता
* ताँबे के बर्तन में पीने का पानी रखना चाहिए।
* सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना चाहिए।
* सुबह का खाना दस से बारह बजे के बीच खाना चाहिए।
* खाना खाते समय खुश रहना चाहिए।
* भोजन के साथ सलाद खाना चाहिए।
* दोनों समय के भोजन के बीच सात घंटे का अंतर होना चाहिए।
* खाने के साथ थोड़ा पानी पीना चाहिए, ज्यादा नहीं।
* खाना खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए।
* खाना खाने के बाद पाँच सौ कदम चलना चाहिए।
* रात का खाना छः से नौ बजे के बीच खाना चाहिए।
* रात को दस बजे के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए।
* रात को सोने के पहले दूध पीना चाहिए।
* खाना खाने के बाद बाईं करवट आराम करना चाहिए।
* रात का खाना सोने से दो घंटे पूर्व खाना चाहिए।
* रात को ब्रश करके सोना चाहिए।
* खाने का समापन मिठास (मिठाई) के साथ करना चाहिए।