Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजदार होती हैं आँखें

Advertiesment
हमें फॉलो करें न्यूज डेस्क राजदार आँखें
NDND
दिल से ज्यादा आँखें राजदार होती हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक आँखें यहाँ तक बता सकती हैं कि आप कब पैदा हुए।

कोपेहेगन और आरहुस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक आँखों की मदद से किसी इंसान के जन्म दिवस का सटीक आकलन किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के तहत लोगों के जन्मदिन का पता लगाने के लिए रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करने के अलावा पुतलियों में मौजूद विशेष प्रोटीन का विश्लेषण किया।

इन पद्धतियों के सहारे फॉरेंसिक विशेषज्ञ किसी अज्ञात शव या व्यक्ति की उम्र का पता लगा सकते हैं। शोधकर्ताओं की इस रिपोर्ट को प्लॉस वन नामक ऑनलाइन जर्नल में उपलब्ध कराया गया है। आँखों की पुतली पारदर्शी प्रोटीन क्रिस्टैलिन की बनी होती हैं। यह प्रोटीन काफी सघन होता है।
  शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के तहत लोगों के जन्मदिन का पता लगाने के लिए रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करने के अलावा पुतलियों में मौजूद विशेष प्रोटीन का विश्लेषण किया।      


पारदर्शी होने के कारण रोशनी आसानी से आर-पार जाती है। बचपन में शुरू के एक दो वर्षों तक इस प्रोटीन का निर्माण जारी रहता है। इसके बाद आँखों में यह प्रोटीन बगैर किसी बदलाव के पूरे जीवन मौजूद रहता है। इसी के सहारे इंसान की उम्र का पता लगाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi