Publish Date: Fri, 03 Apr 2015 (10:59 IST)
Updated Date: Fri, 03 Apr 2015 (11:04 IST)
आप बचपन से यह मुहावरा जरूर सुनते आ रहे होंगे 'एन एपल आ डे कीप डॉक्टर अवे'(दिन में एक सेब खाने से आप बीमार नहीं पड़ेंगे),लेकिन एक स्टडी के मुताबिक हर दिन सेब खाने से आपकी बीमारी पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि जब आपको बीमार होना होगा तो आप होंगे ही।
स्टडी के मुताबिक रोज सेब खाने वालों को उतनी ही बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है जितना कि कभी-कभार सेब खाने वालों को या कभी ना खाने वालों को जाना पड़ता है।
स्टडी ने यह नहीं बताया कि सेब आपके स्वास्थय के लिए खराब है बल्कि बताया कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप एक नहीं अलग-अलग प्रकार के फल खाएं, तभी आपके शरीर को हेल्दी डाइट मिल पाएगी और आप स्वस्थ रह पाएंगे।