Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब 1 घंटे में लग जाएगा चिकनगुनिया का पता

Advertiesment
Chikungunya in Hindi
वॉशिंगटन। शोधकर्ताओं ने एक नए उपकरण का विकास किया है जिससे गर्भ जांच की तरह कई दिनों के बजाय महज 1 घंटे में चिकनगुनिया का पता लगाया जा सकेगा।

'जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमलॉजी' में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अमेरिकी सैन्य चिकित्सा शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने चिकनगुनिया का पता लगाने के लिए की जाने वाले जांच प्रविधि में परिवर्तन किया है।
 
इससे स्वास्थ्यकर्मियों के पास बहुत जल्द मरीजों के शरीर में चिकनगुनिया के लिए जिम्मेदार ‘सीएचआईकेवी’ विषाणु के मौजूदगी की जांच करने का विकल्प होगा।
 
शोधकर्ताओं ने कहा है कि नए उपकरण को व्यवहार में लाए जाने के बाद लोगों को कई दिनों यहां तक कि कई सप्ताहों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसमें गर्भ जांच की तरह का ही एक रासायनिक डिपस्टिक प्रयोग में लाया जाता है।
 
इस रोग के लिए अभी किसी तरह के टीके या निश्चित उपचार प्रविधि की खोज नहीं हुई है। ऐसे में अगर रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हो जाती है तो इसे जल्द नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा सकते हैं। (भाषा)



 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi