Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैक्सिको में डेंगू के टीके को मिली मंजूरी

Advertiesment
dengue
साफ पानी के मच्छरों से पनपने वाला डेंगू बुखार अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब तक डेंगू से मरने वाले लोगों का आंकड़ा इसलिए भी बढ़ा था क्योंकि इसके लिए कोई बेहद असरदार दवा नहीं मिल पाई थी। लेकिन हाल ही में मैक्सिको ने डेंगू से बचाव के लिए विश्व के पहले टीके को मंजूरी दी है, जो साधारण डेंगू से बचाव में 60.5 प्रतिशत और डेंगू के गंभीर मामलों से बचाव में 93.2 प्रतिशत कामयाब है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बुधवार को बताया कि इस टीके को पिछले 2 वर्ष के दौरान विश्वभर में कम से कम 40 हजार मरीजों पर की गई चिकित्सा जांच के बाद स्वीकृति दी गई है, जिससे डेंगू जैसी बीमारी का इलाज आसानी से संभव हो सकेगा।
 
बयान में कहा गया कि इस टीके की मदद से कम से कम 8,000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रतिवर्ष 104 मौतें रोकी जा सकेंगी और डेंगू के इलाज पर खर्च होने वाले 6.4  करोड़ डॉलर को बचाया जा सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि मच्छरजनित इस वायरस से 128 से अधिक देशों में प्रतिवर्ष लगभग 40 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं। सिर्फ मैक्सिको में पिछले साल 32,100 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें से 8,668 मामले गंभीर डेंगू के थे जिनके इलाज पर 18.7 करोड़ डॉलर से अधिक का खर्च हुआ। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi