Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दांत सड़ने पर जरूरी नहीं, ड्रि‍लिंग

Advertiesment
dental care
अगर अपके दांतों में सड़न है, और आपको ड्रिलिंग का दर्द सहन नहीं करना होगा। जी हां, हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है, कि दांतों में सड़न होने की स्थि‍ति में दांत भरने की जरूरत को 30 से 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब यह है, कि यह जरूरी नहीं है कि‍ आपको दांतों में सड़न होने पर ड्र‍िलिंग का दर्द झेलना पड़े।
 
दांतों में समस्या होने पर एक नहीं, बार-बार ड्र‍िलिंग के दर्द से गुजरना काफी पीड़ादायक स्थि‍ति होती है। लेकिन इसे सहन करने की अपेक्षा बस कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने दांतों को सड़न से बचा सकते हैं।
 
सिडनी विश्वद्यालय में 7 साल से चल रहे शोध के बाद यह कहा जा सकता है, कि दांतों में सड़न और उनकी अन्य समस्या से बचने के लिए ड्रि‍लिंग की प्रक्रिया उतनी जरूरी नहीं है। आम तौर पर दांतों में सड़न होने पर उसमें ड्रि‍लिंग की जाती है, यानि छेद करके उसमें सोने, चांदी या फिर अन्य सामग्री को भर दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी तकलीफदेह होती है और इसमें समय और पैसा भी बहुत बर्बाद होता है।
 
कम्युनिटी डेंटिस्ट्री एंड ओरल एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशि‍त शोध के अनुसार अगर दांतों की सही देखभाल की जाए और कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए तो दांतों को भरने की जरूरत को घटाया जा सकता है। अधि‍कतर मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बगैर दांतों को भरे ही ठीक किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi