Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उच्च रक्तचाप है हृदयरोग का सबसे प्रमुख कारण

Advertiesment
Heart Attack News
वॉशिंगटन। भारत में हृदय संबंधी रोगों का सबसे बड़ा कारण उच्च रक्तचाप है। इसके अतिरिक्त मधुमेह,  तंबाकू सेवन और उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण भी भारतीयों में हृदयरोग के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में  आउट पेशेंट केयर पर हुए अध्ययन में इस चीज उभरकर आई है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने हृदय रोगों की देखभाल के उपायों और उसमें सुधार के लिए ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ  कार्डियोलॉजी’ के पिनेकल इंडिया गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के विवरण का उपयोग किया।

अनुसंधानकर्ताओं  ने कहा कि भारत में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन हृदय रोगियों के आउट पेशेंट केयर की  गुणवत्ता के बारे में सीमित आंकड़े उपलब्ध हैं।
 
उन्होंने कहा कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश में तंबाकू सेवन, शारीरिक सक्रियता में कमी  और घटिया आहार की वजह से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ रहा है। यह जागरूकता की कमी के  कारण भी हो रहा है।
 
यह शोधपत्र 'जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट' एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi