Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाय से कम होगा हड्डी टूटने का खतरा

Advertiesment
tea
कई लोगों का मानना है कि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह बात सही है, लेकिन चाय पीने से आपकी सेहत को कुछ फायदे भी होते हैं। उन्हीं फायदों में से एक यह भी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में हुए शोध इस बात की पुष्टि‍ करते हैं, कि चाय पीने से फ्रेक्चर होने का खतरा 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
 
ऑस्ट्रेलिया में किए गए इस शोध के परिणाम स्वरूप यह साबित हुआ है, कि हड्डी टूटने की संभावना को कम करने में चाय का सेवन अहम भूमिका निभाता है और नियमित रूप से इसकी सही मात्रा लेना इस खतरे का कुछ हद तक कम कर सकता है।

आम तौर पर हड्ड‍ियां मजबूत करने के लिए हम दूध पीते हैं, जिससे केल्शि‍यम प्राप्त होता है और हड्ड‍ियों का मजबूत बनाता है। लेकिन इस शोध के बाद चाय पीने वाले लोगों को भी हड्डी टूटने का खतरा नहीं होगा। इस शोध में यह दावा किया गया है कि रोजाना कम से कम 3 कप चाय का सेवन करने पर फ्रेक्चर की संभावना 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। 

महिलाओं में इस तरह के फ्रेक्चर का खतरा अधि‍क होता है और खास तौर से उम्र बढ़ने पर और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में यह समस्या अधि‍क होती है। इस तरह से रोजाना 3 कप चाय का सेवन करने वाली महिलाएं हड्डी टूटने के खतरे से सुरक्षि‍त रह सकती हैं।

दरअसल चाय से मिलने वाले फ्लेवेनॉयड्स फ्रेक्चर की आशंका को कम करने में महत्वपूर्ण भूमका निभाते हैं। हालांकि ये फ्लेवेनॉयड्स फलों और सब्जियों से भी प्राप्त होते हैं जो सेहत से जुड़े अन्य लाभ भी देते हैं। इसी तरह कॉफी में भी इनकी मौजूदगी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi