Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये पांच फल ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल

हमें फॉलो करें ये पांच फल ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल
ब्लड प्रेशर के कम ज्यादा होने पर गंभीर समस्‍या का भी खतरा रहता है। इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खानपान का ध्‍यान  रखना भी जरूरी होता है। बीपी अधिक होने पर सोडियम की मात्रा बेहद कम कर दी जाती है। तेल और घी का भी सेवन कम  कर दिया जाता है। लेकिन अपनी डाइट चार्ट में बदलाव कर ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा  सकता है। तो  आइए  जानते हैं ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कौन से  फल आप  खा सकते हैं –
1.  कीवी – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी में विटामिन सी, फोलेट,फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति में  सुधार होता है, इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है, त्वचा भी अच्छी  हो  जाती है। कीवी का सेवन करने से दिल के दौरे, स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

2.  तरबूज – तरबूज में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है। इसी  के साथ इसमें अमीनो एसिड,पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे तत्‍व भी मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।   

3. आम- फलों  का राजा आम किसे पसंद नहीं होते हैं। आम  में मुख्य रूप से  फाइबर और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है,  जिससे ब्लड प्रेशर को  कम किया जा सकता है।

4.  स्ट्रॉबेरी – यह सभी का पसंदीदा फल होता है। खट्टी-मीठी यह स्ट्रॉबेरी खाने से  ताजगी महसूस होती है। इसमें मौजूद  विटामिन सी, ओमेगा-3,फैटी एसिड होते हैं,जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

5.  केला – केले के  कई सारे फायदे हैं। यह बीपी को भी  कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम,ओमेगा-3, फैटी एसिड होता है।
 
Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेजी से करना है वजन कम, तो डाइट में शामिल करें विटामिन-सी रिच फूड