Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खसखस की खीर कभी सुनी है आपने, जानिए 10 बेशकीमती लाभ

हमें फॉलो करें Khus Khus Kheer
खसखस का इस्तेमाल स्वाद और सेहत से भरपूर है, इसलिए स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इसे दवा के रूप में प्रयोग करते हैं। पौष्ट‍िकता से भरपूर खसखस का उपयोग जहां सब्जी की ग्रेवी या हलवा बनाने में किया जाता है, वहीं खीर बनाने के लिए भी यह काम आती है। आइए यहां जानते हैं, खसखस के बेशकीमती लाभ के बारे में-
 
सामग्री : 1 लीटर दूध, 100 ग्राम खसखस के दाने, 100 ग्राम बादाम की गिरी, शुद्ध घी 1 चम्मच, लौंग 4 नग, जावित्री 2 टुकड़े, 1 चम्मच इलायची पावडर, 100 ग्राम शकर, पाव कटोरी काजू-पिस्ता कतरन। 
 
विधि : रात को बादाम की गिरी और खसखस को पानी में अलग-अलग गलाकर रख दीजिए। सुबह बादाम के छिलके निकालकर खसखस के साथ अच्छा महीन पीस लें और दूध में घोल लें। एक कड़ाही में घी डालकर जावित्री और लौंग डालकर तड़का कर घोल डाल दें और इसे उबालें। 
 
धीमी आंच पर आधा घंटा उबालकर हिलाते रहिए। अब इसमें शकर डालकर 15-20 मिनट बाद उतार लीजिए। कटे काजू-पिस्ता, इलायची पाउडर डालें। तैयार खसखस की टेस्टी खीर से सेहत बनाएं। 
 
खसखस के 10 बेशकीमती लाभ जानिए 
 
1 खसखस को दर्द निवारक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खास तौर से इसका प्रयोग मांसपेशियों के दर्द में किया जाता है। खसखस का तेल भी बाजार में उपलब्ध होता है, जिसका प्रयोग दर्द वाले स्थान पर किया जाता है।
 
 
2 सांस संबंधी तकलीफ होने पर भी खसखस काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह खांसी को कम कर सांस संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक आराम दिलाने में भी मदद करता है।
 
3 अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। यह आपको नींद लेने के लिए प्रेरित करेगा।
 
4 खसखस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जिसका प्रयोग करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह बेहतर पाचन में भी मदद करता है और शरीर को उर्जा देने के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।
 
5 गुर्दे की पथरी में इलाज के तौर पर भी खसखस को सेवन किया जाता है। इसमें पायाजाने वाला ओक्सलेट्स, शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैल्शियम का अवशोषण कर गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है।
 
6 खसखस मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।
 
7 खसखस त्वचा को नमी प्रदान करने में भी सहायक होता है। यह त्‍वचा की जलन व खुजली को कम करने के साथ ही एक्जिमा जैसी समस्याओं से लउ़ने में मदद करता है।
 
8 ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होने के साथ ही खसखस में फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी पाया जाता है, जो पोषण के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।
 
9 त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए खसखस का इस्तेमाल दूध में पीसकर फेसपैक के रूप में किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक चमक लाता है, और चेहरा दमक जाता है।
 
10 इसके अलावा कई तरह की छोटी-छोटी समस्याओं जैसे अधि‍क प्यास लगना, बुखार, सूजन या पेट में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए खसखस का प्रयोग किया जाता है। यह पेट में बढ़ने वाली गर्मी को भी शांत करने में सहायक है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Benefits of Banana : केले के 8 उपयोग, शर्तिया दूर करेंगे रोग