Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वजन कम करना है और स्वाद से नहीं कर सकते समझौता तो खाइए मैंगो चिया पुडिंग

इस तरह से डाइट में शामिल करें आम का हेल्दी विकल्प, नहीं बढ़ेगा वजन

हमें फॉलो करें mango chia pudding

WD Feature Desk

mango chia pudding

आम सभी का पसंदीदा फल होता है। लोग अलग अलग तरह से आम को डाइट में शामिल करते हैं। जैसे साबुत आम, मैंगो जूस, मैंगो सलाद वगैरह वगैरह। आप मैंगो चिया पुडिंग का भी सेवन कर सकते हैं। यह आम के सेवन का सबसे हेल्दी तरीका होता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं किस तरह से मैंगो-चिया पुडिंग बनाया जाता है।ALSO READ: धूप से झुलस गई है त्वचा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें फायदे

 
मैंगो पुडिंग बनाने की सामग्री :
  • आम - 1 कप
  • दूध - 1 कप
  • ड्राई फ्रूट्स - एक चम्मच
  • भिगोया हुआ चिया सीड्स - एक चम्मच
 
मैंगो पुडिंग बनाने की विधि:
  • चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो कर रखें।
  • आम को धोकर साफ कर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक ब्लेंडर में आम डालें, इसमें दूध मिलाएं और इसे चला दें।
  • गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो एक गिलास में पहले चिया सीड्स डालें।
  • अब इसमें मैंगों का पेस्ट डाले और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजा दें।
  • तैयार है हेल्दी मैंगो पुडिंग आप इसे ठंडा कर खा सकते हैं।
मैंगो चिया पुडिंग के फायदे
  • चिया बीज में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, जिंक,फोलेट और मैंगनीज होते हैं ।
  • ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृप्ती को बढ़ाते हैं और असमय लगने वाले भूख को कम करते हैं।
  • इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • वहीं आम भी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है इसे खाने से भी तृप्ती का एहसास होता है।
  • आम और चिया बीज दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 june yoga day 2024: मात्र 60 दिनों में 6 आसन करके तोंद करें एकदम कम