Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नड्डा शुक्रवार को भाजपा का दृष्टि पत्र करेंगे जारी, मोदी की 5 और 9 को होगी रैली

हमें फॉलो करें jp nadda bjp
, बुधवार, 2 नवंबर 2022 (15:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का दृष्टि पत्र जारी करेंगे। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में 5 और 9 नवंबर को 2-2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को मंडी और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे।
 
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा का शासन है और उसकी कोशिश राज्य में फिर से सरकार बनाने की है। हिमाचल में हर चुनाव में सरकार बदलने की पिछले कुछ दशकों से एक परंपरा-सी रही है।।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Himachal Assembly elections: हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश