Hindi Article 10 %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5 %e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8 %e0%a4%b9%e0%a5%88 114011000038_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 जनवरी : आज विश्व हिन्दी दिवस है...

Advertiesment
विश्व हिन्दी दिवस
क्या आप जानते हैं विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? आप में से अधिकांश का जवाब होगा 14 सितंबर। लेकिन नहीं, यह गलत जवाब है वास्तव में विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।

FILE


इसका उद्देश्य है विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित‍ करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।

विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अगले पेज पर पढ़ें 10 जनवरी ही क्यों?


10 जनवरी ही क्यों?

विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित- प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

webdunia
FILE


भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi