Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेविगेशन

हमें फॉलो करें नेविगेशन
सरल शब्दों में कहें तो किसी स्थान पर ले जाने वाले रास्ते की विस्तृत जानकारी को कंप्यूटर या मोबाइल की भाषा में नेविगेशन या मार्गदर्शन कहा जाता है। पुराने समय में यह काम हम कागजी नक्शे देखकर या लोगों से पूछकर करते थे। इसमें समय अधिक लगता था और छोटी–छोटी जगहों के विस्तृत मार्ग निर्देश नहीं मिलते थे। लेकिन आज नेविगेशन/मैपिंग सॉफ़्टवेयर की मदद से यह काम अत्यंत आसान हो गया है और वह भी हमारी अपनी भाषा हिन्दी में।
 
आज आप किसी भी कंप्यूटर या स्मार्टफ़ोन पर केवल कुछ ही सेकंड में दुनिया के किसी भी कोने में जाने के लिए दिशा–निर्देश हिन्दी में प्राप्त कर सकते हैं। ये नेविगेटर आपको न केवल हिन्दी में हर स्थान के नाम सहित उस स्थान का पूरा नक्शा दिखाते हैं बल्कि आपको कब–कहाँ मुड़ना है, इसकी भी विस्तृत जानकारी देते हैं। कई एप्लिकेशन हिन्दी में बोलकर भी दिशा–निर्देश देने में सक्षम हैं।
 
हिन्दी में मैपिंग और नेविगेशन का सबसे पहला उदाहरण नेविगेशन उपकरण बनाने वाली कंपनी मैपमायइंडिया का है जिसने वाहनों के लिए हिन्दी सहित विभिन्न भाषाओं में मैपिंग और नेविगेशन प्रस्तुत किया। इसके बाद गूगल ने अपना भाषा आधारित गूगल मानचित्र प्रस्तुत किया जो आज सबसे अधिक प्रचलित हिन्दी नेविगेशन है। सैटेलाइट नेविगेशन कंपनी गर्मिन कॉर्प ने हाल ही में दो नेविगेशन डिवाइस लॉन्च किए हैं।
 
रास्ते जानने से लेकर अपने वाहन या किसी व्यक्ति के वर्तमान स्थान का पता लगाने तक इनसे कई लाभ लिए जा सकते हैं।
 
हिन्दी भाषा की उन्नति का अर्थ है राष्ट्र और जाति की उन्नति। - रामवृक्ष बेनीपुरी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi