khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी दिवस पर लघुकथा : अपनी हिन्दी कैसे बचाएं?

Advertiesment
हिन्दी दिवस 2019
उस साहित्यिक आयोजन में सभागार के बाहर ही एक कुर्सी व मेज लिए आगंतुकों के नाम, पते व हस्ताक्षर करवाने एक व्यक्ति बैठा था। सभी से भीतर दाखिल होने से पहले वो इस हेतु निवेदन कर रहा था। अपेक्षा ने भी अपनी बारी आने पर दाखिल होने से पहले कलम लेकर अपनी जानकारी लिख दी। 
 
कुर्सी पर बैठे व्यक्ति ने एक नजर पन्ने पर डाली, जहां सारे अंग्रेजी नामों के बीच अपेक्षा का नाम हिन्दी में चमक रहा था, फिर उसने अपेक्षा की ओर देखा। 
 
उसके अनकहे सवाल को निगाहों से पढ़कर अपेक्षा ने इतना ही कहा, 'मुझे हिन्दी आती है' 
 
.. और गर्व के साथ सभागार में दाखिल हो गई, जहां मंच पर बड़े-बड़े अक्षरों में गोष्ठी का विषय लिखा था - अपनी हिन्दी कैसे बचाएं? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी दिवस 2019 के संदेश : भेजें ये शुभकामनाएं