Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन दोस्त...

- एमके सांघी

Advertiesment
हमें फॉलो करें जोक्स
ND

आधी छुट्टी के दिन तीन बच्चे बतिया रहे थे। पहले बच्चे ने कहा- मेरे पापा सबसे तेज दौड़ते हैं। वे तीर चला कर दौड़ते हैं तो तीर से पहले निशाने तक पहुँच जाते हैं।

दूसरे ने कहा- यह तो कुछ भी नहीं। मेरे पापा राइफल की गोली चलाते हैं और उससे पहले टारगेट तक पहुँच जाते हैं।

तीसरे ने कहा- अरे! तुम दोनों तो जानते ही नहीं कि स्पीड क्या होती है? मेरे पापा सरकारी कर्मचारी है। उनकी छुट्टी शाम 6 बजे होती है और वे पौने चार बजे ही घर पहुँच जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi